फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी इस दिन कर सकते हैं रोहतांग टनल का लोकार्पण

Sun, 22 Sep 2019 12:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

बहुप्रतीक्षित रोहतांग सुरंग का लोकार्पण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर 25 दिसंबर को करवाने का प्रयास किया जा रहा है। सामरिक महत्व की इस सुरंग का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यह जानकारी शिमला में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने दी।

विज्ञापन


मनाली-लेह हाईवे पर बन रही इस 8.8 किलोमीटर लंबी सुरंग से न केवल हिमाचल में पर्यटन के नए द्वार खुलेंगे, बल्कि सेना को लेह-कारगिल तक जाने में भी आसानी होगी। इसके अलावा छह माह तक बर्फ में कैद रहने वाले लाहौल के लोग बर्फबारी के दौरान भी शेष दुनिया से जुड़े रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें