फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग पर संशय खत्म, यहां होगी लैंडिंग

Sun, 16 Oct 2016 12:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी काशी मंडी में होने वाली परिवर्तन रैली के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग पर संशय खत्म हो गया है। पीएम का हेलीकॉप्टर पड्डल ग्राउंड में उतरेगा। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को करीब पंद्रह सौ पुलिस कर्मी शनिवार को मंडी पहुंच गए। रैली स्थल से लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन


एसपीजी की टीम ने भी पड्डल में डेरा डाल दिया है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पड्डल ग्राउंड में 18 अक्तूबर को भाजपा की परिवर्तन रैली होगी। रैली स्थल के साथ दो हेलीकॉप्टर की लैंडिंग को स्थान निर्धारित किया गया। तीसरा हेलीकॉप्टर सुंदरनगर

पॉलीटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में उतरेगा। शुक्रवार को ट्रायल लैंडिंग में सेना के अधिकारियों ने जगह कम होने पर आपत्तियां जताई थीं। जिला प्रशासन, एसपीजी और पुलिस अधिकारियों ने चर्चा के बाद रैली के स्टेज में फेरबदल कर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग में आ रही दिक्कतों का समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर आईजी अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में पुलिस अधिकारियों की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। आईजी ने ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र में निगरानी रखने, होटलों की चेकिंग, यातायात और रैली स्थल में भीड़ कंट्रोल करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने लोगों से अपील की कि बैग, सिक्के, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, पानी की बोतल, माचिस अन्य अग्निशमन सामग्री रैली में साथ में न लाएं। 

बैठक में एसपी प्रेम कुमार ठाकुर, विजिलेंस के एसपी कपिल शर्मा, छठी वाहिनी कमांडेंट रानी बिंदु, थर्ड आईआरबी पंडोह के कमांडेंट ओमापति जम्वाल, आईआरबी जंगलबैरी के कमांडेंट संतोष पटियाल, पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति रमन कुमार मीना आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें