फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी का हिमाचल से पुराना नाता, कभी इस ढाबे में खाते थे खाना

Mon, 17 Oct 2016 02:21 PM IST
हरीश चन्द्र/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल से पुराना नाता रहा है। लंबे समय तक वे हिमाचल प्रभारी रहे हैं। इस दौरान वे जब भी मंडी से धर्मशाला या धर्मशाला से मंडी आते तो नारला के पास एक ढाबे पर भोजन करते थे। मंडी की सेपू बड़ी उनकी पसंद थी। पार्टी संगठन में अहम पदों पर काम करते हुए प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे मोदी प्रदेश के चप्पे-चप्पे से वाकिफ हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश के हर क्षेत्र का प्रवास कर हिमाचल की संस्कृति, रहन-सहन और खानपान को भलीभांति समझा। प्रधानमंत्री का व्यक्तित्व, कार्यकर्ताओं और लोगों से मिलने का ढंग आज भी उनके साथ संगठन में काम करने वाले कार्यकर्ता नहीं भूल पाए हैं।
Trending Videos

बिजली महादेव जाती बार भारी बारिश में चाय के खोखे पर चारपाई पर बिताए थे तीन घंटे

बिजली महादेव जाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : File Photo
जब हिमाचल प्रभारी थे तो उन्होंने सूबे के हर क्षेत्र में प्रवास किया है। वे हर कार्यकर्ता से बातचीत करते थे। उनकी कार्यशैली से हर कोई प्रभावित था। एक बार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी चार दिन के मनाली प्रवास पर आ रहे थे। उस समय मोदी प्रदेश प्रभारी थे। तैयारियों का जायजा लेने मोदी कुल्लू पहुंचे। 

उस समय कार्यकर्ताओं से मोदी ने बिजली महादेव के बारे में सुना तो वहां जाने की इच्छा जताई। बिजली महादेव के लिए एक से डेढ़ घंटे पैदल चलना पड़ता था। वाहन से उतरने के बाद जब पैदल यात्रा शुरू की तो रास्ते में भारी बारिश शुरू हो गई। उस समय वे घारट गांव पहुंचे थे। यहां एक चाय का खोखा था।
विज्ञापन

चाय के खोखो में बिताए तीन घंटे

पीएम मोदी ने उस वक्‍त बारिश के दौरान टी स्टाल में चारपाई पर बैठ कर तीन घंटे बिताए थे। - फोटो : File Photo
बारिश अधिक होने पर मोदी ने टी स्टाल में चारपाई पर बैठ कर तीन घंटे बिताए। बारिश रुकने के बाद बिजली महादेव के दर्शन कर लौटे। प्रदेश प्रभारी रहते नरेंद्र मोदी के साथ संगठन में काम कर चुके प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी राम सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक कुशल संगठक रहे हैं। 

हिमाचल प्रभारी रहते उन्हें भी उनके साथ काम करने का मौका मिला। उनका कार्यकर्ताओं से मिलनसार व्यवहार रहा है। प्रधानमंत्री मोदी हमेशा सुबह के सैर करना नहीं भूलते हैं। एक बार बिजली महादेव जा रहे थे तो बारिश के चलते एक चाय के खोखो में उन्होंने तीन घंटे बिताए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें