फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम की ताजपोशी पर खूब बतियाते रहे पीएम मोदी और शाह

Thu, 28 Dec 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
जयराम की ताजपोशी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आपस में खूब बतियाते रहे। एक समय में दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर खूब ठहाके लगाए। मंच पर अमित शाह बीच में, पीएम मोदी बाएं तो भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी उनकी दायीं ओर बैठे थे।
विज्ञापन


आडवाणी के मंच पर पहुंचते ही पीएम मोदी समेत अन्य भाजपा के केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्रियों ने खड़ा होकर उनका स्वागत किया। कुर्सी पर विराजमान होने से लेकर अंत तक वे किसी से भी बात करते नजर नहीं आए।

मंच पर शांता और धूमल को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्रियों के बात करने का मौका तक नहीं मिला। दोनों वरिष्ठ नेताओं की कुर्सियां किनारे पर लगाई गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी बोले- उफ गाड़ी कहां है, बस निकल चलो

गृहमंत्री राजनाथ के मंच पर पहुंचते ही उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सादे पकडे़ और ग्रे रंग की शॉल ओढ़े राजनाथ पहले कुर्सी पर बैठे, उसके एक मिनट बाद अपनी सीट से खड़े होकर दो मिनट तक जनता की तरफ हाथ हिलाते देखे गए। जनता ने भी उनके अभिनंदन के लिए राजनाथ को जय श्रीराम के नारे लगाए। 

योगी बोले- उफ गाड़ी कहां है, बस निकल चलो
मुख्यमंत्री और मंत्रियों के शपथ समारोह खत्म होने के बाद मंच से लेकर चर्च तक उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चर्च तक पैदल आना पड़ा। हालांकि उनकी गाड़ी को डीसी और शिमला के एसपी ने घेर रखा था। भीड़ के बीच योगी को गाड़ी तक आने में बड़ी जद्दोजहद करनी पड़ी। योगी बोले - उफ गाड़ी कहां है, बस निकल चलो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें