फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल से पीएम मोदी ने पूछे ये दो सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यसचिव पी मित्रा से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सीधे संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने हिमाचल से दो खास मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने मुख्य सचिव पी मित्रा से पूछा राज्य के किसानों को फसलों से कितनी क्षति हुई।
विज्ञापन


कांफ्रेंसिंग के दौरान प्रदेश के जिन स्कूलों में शौचालय नहीं बने है, उसका भी निर्माण पूरा करने पर जोर दिया। मोदी देश भर के मुख्य सचिवों से सीधे बातचीत की। इस दौरान मोदी ने देश भर की राष्ट्रीय महत्व वाली परियोजनाओं पर चर्चा की।

सूत्रों का कहना है कि शुरूआत में सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से खराब मौसम के कारण किसानों के फसलों की हुई क्षति के बारे में विस्तार से बातचीत की। इस दौरान प्रदेश की ओर से भी अपना आंकड़ा बताया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

एक घंटे तक चली बातचीत

गौरतलब है कि हिमाचल में इस साल ओलावृष्टि के चलते फसलों को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रदेश को केंद्र से भी मदद की उम्मीद है। किसानों ने भी सरकार से मुआवजे की मांग की है। मुख्य सचिव ने भी नुकसान का पूरा ब्योरा पीएम मोदी को बताया।

तकरीबन एक घंटे तक पीएम मोदी के साथ यह कांफ्रेंसिंग चली। हालांकि, प्रदेश सरकार के मंत्रियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य सचिव से सीधे संवाद स्‍थापित किए जाने का विरोध किया गया था। मोदी के इस कदम को सीधे तौर पर राज्यों के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप बताया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें