फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में दी वाराणसी की 90 साल पुरानी फोटो मोदी ने इंस्टाग्राम पर डाली

Wed, 13 Nov 2019 11:43 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 90 साल पुरानी वाराणसी की फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की। यह फोटो इन्वेस्टर्स मीट के दौरान धर्मशाला के रहने वाले धर्मपाल गर्ग ने मुख्यमंत्री के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेंट की थी। 

विज्ञापन


फोटो मिलने के बाद प्रधानमंत्री ने इसे इंस्टाग्राम पर साझा किया। साथ में लिखा है कि धर्मशाला में मुझे वाराणसी की यह प्यारी तस्वीर मिली। लगभग 90 साल पुरानी यह तस्वीर नदी के साथ-साथ काशी का व्यस्त हिस्सा दिखाती है। सोचा था कि इस रत्न को आप सभी के साथ इतिहास से साझा करूं।

इंस्टाग्राम पर इस फोटो को पांच दिन में लगभग 16 लाख 96 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है, जबकि सात हजार के आसपास लोगों ने इस पर कॉमेंट किया है। बता दें कि इन्वेस्टर्स मीट के दौरान धर्मपाल गर्ग ने प्रधानमंत्री को वाराणसी की 90 साल पुरानी फोटो भेंट करने के लिए समय मांगा था, लेकिन उनकी यह ख्वाहिश पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन


उसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के माध्यम से फोटो प्रधानमंत्री तक पहुंचाई। मोदी ने आठ नवंबर को इंस्टाग्राम पर सभी के साथ इस फोटो को साझा किया। धर्मपाल गर्ग ने प्रधानमंत्री तक वाराणसी की पुरानी फोटो पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें