फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी 18 को जाएंगे हिमाचल, होंगी दो बड़ी जनसभाएं

Fri, 07 Oct 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी/नाहन/शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं। पीएम 18 अक्तूबर को  मंडी के पड्डल और सिरमौर के धौलाकुआं में जनसभाएं संबोधित करेंगे। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री 800 मेगावाट की कोलडैम, 540 मेगावाट की पार्वती चरण- तीन और 412 मेगावाट की रामपुर विद्युत परियोजना का लोकार्पण भी करेंगे।
विज्ञापन


धौलाकुआं में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट(आईआईएम)भवन का नींव पत्थर भी रखेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे की सूचना मिलते ही प्रदेश भाजपा ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

वीरवार को मंडी में प्रेसवार्ता कर सांसद राम स्वरूप शर्मा ने बताया कि दौरे के दौरान प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, ऊर्जा राज्य मंत्री पीयूष गोयल व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी के साथ ये नेता भी आएंगे

पीएम के दौरे के मद्देनजर जेपी नड्डा 10 और  प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा 12 अक्तूबर को मंडी आएंगे। उधर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे मंडी पहुंचेंगे।

यहां कोलडैम समेत अन्य प्रोजेक्टों का उद्घाटन करने के बाद 11 बजे पड्डल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे पीएम मंडी से सिरमौर जाएंगे।

प्रधानमंत्री के हिमाचल दौरे की अधिकारिक जानकारी अभी तक प्रदेश सरकार को नहीं मिली है। पीएम के बिलासपुर में एम्स और हाइड्रो इंजीनियरिंग और सिरमौर में रेणुका बांध परियोजना के शिलान्यास करने पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें