प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं। पीएम 18 अक्तूबर को मंडी के पड्डल और सिरमौर के धौलाकुआं में जनसभाएं संबोधित करेंगे। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री 800 मेगावाट की कोलडैम, 540 मेगावाट की पार्वती चरण- तीन और 412 मेगावाट की रामपुर विद्युत परियोजना का लोकार्पण भी करेंगे।
धौलाकुआं में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट(आईआईएम)भवन का नींव पत्थर भी रखेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे की सूचना मिलते ही प्रदेश भाजपा ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
वीरवार को मंडी में प्रेसवार्ता कर सांसद राम स्वरूप शर्मा ने बताया कि दौरे के दौरान प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, ऊर्जा राज्य मंत्री पीयूष गोयल व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी रहेंगे।