फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Tunnel Inauguration Live Updates: पीएम ने पिछली सरकारों पर साधा निशाना, कहा- सुरक्षा से किया समझौता

Sat, 03 Oct 2020 01:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल टनल रोहतांग का उद्घाटन कर दिया है। बीआरओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने पीएम मोदी को टनल के बारे में जानकारी दी। यह 10040 फीट ऊंचाई पर बनी दुनिया की सबसे लगी सुरंग है। रोहतांग टनल से लोग मनाली से केलांग मात्र डेढ़ घंटे में पहुंच सकेंगे। इसके बाद पीएम मोदी की सिस्सू में रैली होगी। पढ़ें पल-पल का अपडटे...
विज्ञापन
अटल सुरंग रोहतांग उद्घाटन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:42 PM, 03-Oct-2020

पीएम मोदी ने कहा, पिछली सरकारों में राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं थी

लद्दाख में दौलत बेग एयर स्ट्रिप में भी राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं दिखी। ऐसे सामरिक महत्व के बड़े प्रोजेक्ट सालों तक लंबित रखे गए। यह देश की सुरक्षा से भी समझौता है। पीएम ने कहा कि आज नॉर्थ ईस्ट और अरुणाचल को जोड़ने वाले पुल का काम भी अटल जी ने शुरू किया था। यह भी लंबित रखा गया। 2014 के बाद इसे गति दी गई। बिहार के कोसी पुल के साथ भी ऐसा ही हुआ।

अब चाहे हिमाचल हो या कोई और क्षेत्र काम तेजी से चल रहे हैं। सड़क पुल आदि बन रहे हैं। आम लोगों के अलावा हमारे सेना के भाईयों को लाभ हो रहा है। देश की सुरक्षा करने वालों का ख्याल रखना हमारी प्राथमिकता है। वन रैंक वन पेंशन को भी इन लोगों ने पूरा नहीं किया। कागजों में ही दिखाया जाता रहा। मेक इन इंडिया को बढ़ावा दिया जा रहा है। हमें अपने सामरिक सामर्थ को बढ़ाना है। अटल टनल इसी आत्मविश्वास का प्रतीक है।

01:29 PM, 03-Oct-2020

सोलंगनाला के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी सोलंगनाला के लिए रवाना हो गए हैं। सोलंगनाला में पीएम भाजपा नेताओं को संबोधित करेंगे। संबोधन के बाद सासे हेलीपैड रवाना होंगे। सासे हेलीपैड से चंडीगढ़ के लिए निकलेंगे। चंडीगढ़ से वह हवाई जहाज से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। 

01:17 PM, 03-Oct-2020

सिस्सू में बोले पीएम- इससे बढ़ेगा पर्यटन, ताबो मठ को पूरी दुनिया जानेगी

पीएम नरेंद्र मोदी ने सिस्सू में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लाहौल में पर्यटन की अपार संभावनाए हैं। टनल बनने से अब पर्यटकों के लिए अब चंद्रताल, त्रिलोकीनाथ, स्पीति घाटी दूर नहीं है। ताबो मठ तक पूरे विश्व की पहुंच आसान होगी। टनल से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। होम स्टे, गेस्ट हाउस, ढाबा, हैंडीक्राफ्ट से रोजगार के अवसर पैदा होंगे। 

विज्ञापन
01:12 PM, 03-Oct-2020

पीएम मोदी ने सभी लोगों को बधाई दी

पीएम मोदी ने इस क्षेत्र के सभी लोगों को अटल टनल के उद्घाटन पर बधाई दी और कहा कि मुझे इस कार्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। 

01:08 PM, 03-Oct-2020

सिस्सू में जनसभा को संबोधित कर रहे पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने सिस्सू में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह टनल यहां रोजगार उपलब्ध कराएगा।
 

 

विज्ञापन
01:02 PM, 03-Oct-2020

यह देवभूमि और शौर्य की भूमि है: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत की साख और धाक स्थापित की। यह देवभूमि और शौर्य की भूमि है। राजनाथ सिंह ने सोमनाथ, बत्रा आदि को याद किया।
 

01:00 PM, 03-Oct-2020

सीएम जयराम ठाकुर ने पीएम नरेंद्र मोदी को लाहौली टोपी पहनाई

सिस्सू में सीएम जयराम ठाकुर ने पीएम नरेंद्र मोदी को लाहौली टोपी पहनाई और थंका पेंटिंग भी भेंट की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को मंत्री और स्थानीय विधायक रामलाल मारकंडा ने लाहौली टोपी पहनाकर सम्मानित किया। 

12:49 PM, 03-Oct-2020

पीएम ने जिस बस को रवाना किया उसमें टशी दावा के बेटे सवार

पीएम मोदी ने जिस बस को रवाना किया है उसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मित्र रहे टशी दावा के बेटे राम देव भी सवार हैं। टशी-अटल की दोस्ती भी इस सुरंग की बुनियाद रही है।

12:32 PM, 03-Oct-2020

शाम 4:30 बजे होंगे दिल्ली के लिए रवाना

पीएम कुछ देर में सिस्सू पहुंचकर जनसभा करेंगे। इसके बाद वापस टनल से होते हुए सोलंगनाला पहुंचेंगे और भाजपा नेताओं को संबोधित करेंगे। दोपहर 2:05 बजे सासे हेलीपैड रवाना होंगे और यहां से 2:20 पर चंडीगढ़ के लिए निकलेंगे। चंडीगढ़ से 3:40 पर वह हवाई जहाज से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे और शाम 4:30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे।

12:22 PM, 03-Oct-2020

टनल के उत्तरी हिस्से का भी किया निरीक्षण

पीएम मोदी रोहतांग में अटल टनल के उत्तरी हिस्से पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अटल टनल से संबंधित हर एक बात की जानकारी लेने की कोशिश की।
 

 

12:16 PM, 03-Oct-2020

आपातकालीन सुरंग का निरीक्षण 

पीएम नरेंद्र मोदी ने मुख्य अटल सुरंग में निर्मित अग्निरोधक आपातकालीन सुरंग का निरीक्षण किया।
 

 

12:12 PM, 03-Oct-2020

हिमाचल की धरती से बिहार का जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अटल जी के साथ ही एक और पुल का नाम जुड़ा है- कोसी महासेतु का। बिहार में कोसी महासेतु का शिलान्यास भी अटल जी ने ही किया था। 2014 में सरकार में आने के बाद कोसी महासेतु का काम भी हमने तेज करवाया। कुछ दिन पहले ही कोसी महासेतु का भी लोकार्पण किया जा चुका है। 

12:03 PM, 03-Oct-2020

2014 के बाद इसे गति दी गई: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि यह भी लंबित रखा गया। 2014 के बाद इसे गति दी गई। बिहार के कोसी पुल के साथ भी ऐसा ही हुआ। हिमालय क्षेत्र में चाहे हिमाचल हो या कोई और। काम तेजी से चल रहे हैं। सड़क पुल आदि बन रहे हैं। आम लोगों के अलावा हमारे सेना के भाईयों को लाभ हो रहा है। देश की सुरक्षा करने वालों का ख्याल रखना हमारी प्राथमिकता है। वन रैंक वन पेंशन को भी इन लोगों ने पूरा नहीं किया। कागजों में ही दिखाया जाता रहा। मेक इन इंडिया को बढ़ावा दिया जा रहा है। हमें अपने सामरिक सामथ्र्य को बढ़ाना है। अटल टनल इसी आत्मविश्वास का प्रतीक है।

11:58 AM, 03-Oct-2020

3200 करोड़ खर्च कर बनाई गई है यह सुरंग: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि यह सुरंग 3200 करोड़ खर्च कर बनाई गई है। यदि 20 साल और लगते तो यह खर्च कितना होता। अटल टनल की तरह ही अनेक प्रोजेक्टों के साथ यही व्यवहार हुआ। लद्दाख में दौलत बेग एयर स्ट्रिप में भी राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं दिखी। ऐसे सामरिक महत्व के बड़े प्रोजेक्ट सालों तक लंबित रखे गए। पीएम ने कहा कि आज नॉर्थ ईस्ट और अरुणाचल को जोडऩे वाले पुल का काम भी अटल जी ने शुरू किया था।
 

11:51 AM, 03-Oct-2020

'यूपीए सरकार होती तो छह साल का काम 26 साल में पूरा होता'

पीएम मोदी ने कहा कि यह सुरंग देवधरा की उस बुद्ध परंपरा को समृद्ध करेगी जो दुनिया को रोशनी दिखाएगी। हिमालय का यह हिस्सा हो उधर रेगिस्तान का विस्तार हो या तटीय इलाके, ये सब देश की सुरक्षा करते हैं। यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि अटल की सरकार जाने के बाद इस काम को भुला दिया गया। जिस रफ्तार से सुरंग का काम उस समय हो रहा था, यह 2040 में पूरी होती। अटल टनल के काम में 2014 के बाद अभूतपूर्व तेजी लाई गई। पहले हर साल 300 मीटर सुरंग बन रही थी, हमने 1400 मीटर प्रति वर्ष कर दी। यूपीए सरकार होती तो छह साल का काम 26 साल में पूरा होता। 

11:47 AM, 03-Oct-2020

यह टनल लेह लद्दाख की भी लाइफ लाइन बनने वाली है: पीएम

पीएम ने कहा कि अभेद्य पीरपंजाल को भेदकर यह संकल्प पूरा किया है। इंजीनियर, मजदूर सबको याद करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि यह टनल नए केंद्र शासित प्रदेश लेह लद्दाख की भी लाइफ लाइन बनने वाली है। मनाली और केलांग के बीच की तीन चार घंटे की दूरी कम हो जाएगी।

11:41 AM, 03-Oct-2020

हमारा सुझाव अटल जी का सपना बन गया: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं संगठन का काम देखता था तो अटल जी यहां आते थे। एक दिन मैं और धूमल जी इस बात को लेकर उनके पास गए। हमारा सुझाव अटल जी का सपना बन गया। हम इसे समृद्धि के रूप में देख रहे हैं। पीएम ने कहा कि लोकार्पण की चकाचौंध में वह लोग पीछे रह जाते हैं जिनका योगदान रहा। 

11:41 AM, 03-Oct-2020

आज का दिन ऐतिहासिक है: पीएम मोदी

अटल टनल के लोकार्पण करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। यह अटल का सपना ही नहीं, हिमाचल और देश के लोगों का दशकों का इंतजार खत्म हुआ है। इसका लोकार्पण मेरा सौभाग्य का काम है।

11:39 AM, 03-Oct-2020

सुरंग हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों और आम लोगों को समर्पित: राजनाथ सिंह 

रोहतांग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमा सड़क संगठन ने निर्माण की अनुमानित लागत के भीतर अटल सुरंग का निर्माण पूरा किया। यह सुरंग हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों और सीमावर्ती क्षेत्रों के आसपास रहने वालों को समर्पित है। 
 

11:30 AM, 03-Oct-2020

हिमाचल प्रदेश को न केवल राष्ट्र में बल्कि पूरे विश्व में मान्यता मिली: जयराम

हिमाचल प्रदेश के सीएम जय राम ठाकुर ने कहा कि 10,040 फीट की ऊंचाई पर इस सुरंग के निर्माण के बाद एक छोटे से राज्य हिमाचल प्रदेश को न केवल राष्ट्र में बल्कि पूरे विश्व में मान्यता मिली है। इतनी ऊंचाई की अभी तक कोई और सुरंग नहीं है। 
 

11:20 AM, 03-Oct-2020

मनाली और लेह के बीच कम हुई 46 किमी की दूरी

टनल से मनाली और लेह के बीच दूरी 46 किमी कम हो गई है। मात्र डेढ़ घंटे में मनाली से केलांग पहुंच जाएंगे। टनल से सूबे के पर्यटन को भी गति मिलेगी।

11:10 AM, 03-Oct-2020

चीन से सटी सीमा लद्दाख और पाकिस्तान से सटे कारगिल तक आसानी से पहुंचे सेना

टनल शुरू होने से अब लाहौल के लोग सर्दियों में बर्फबारी के चलते छह माह तक शेष दुनिया से नहीं कटेंगे। सेना इस मार्ग से चीन से सटी सीमा लद्दाख और पाकिस्तान से सटे कारगिल तक आसानी से पहुंच जाएगी।
 

10:57 AM, 03-Oct-2020

चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल विपिन सिंह रावत भी हैं पीएम के साथ

पीएम मोदी के साथ चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल विपिन सिंह रावत भी हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पीएम मोदी के साथ हैं। 
 

10:39 AM, 03-Oct-2020

बस को दिखाई हरी झंडी

उद्घाटन के बाद पीएम मोदी नॉर्थ पोर्टल में निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर 15 बुजुर्ग यात्रियों को साउथ पोर्टल की तरफ रवाना किया। टनल से गुजरने के बाद नॉर्थ पोर्टल में सिस्सू झील के समीप चंद्रा नदी के बीच एक टापू में पीएम मोदी लाहौल के 200 लोगों को संबोधित करेंगे।

10:35 AM, 03-Oct-2020

बीआरओ के महानिदेशक ने पीएम मोदी को टनल के बारे में दी जानकारी

बीआरओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने पीएम मोदी को टनल के बारे में जानकारी दी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मनाली के सासे हेलीपैड पर पहुंचे। सासे हेलीपैड पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम जयराम ठाकुर ने उनका स्वागत किया।


 

10:33 AM, 03-Oct-2020

पीएम मोदी ने अटल सुरंग का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9.02 किलोमीटर लंबी अटल सुरंग का रिब्बन काटकर उद्घाटन किया जो मनाली को लाहौल-स्पीति घाटी से जोड़ती है। पीएम मोदी ने टनल के साउथ पोर्टल पर उद्घाटन किया है।

 
 

10:22 AM, 03-Oct-2020

अटल टनल के साउथ पोर्टल पर पहुंचा मोदी का काफिला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला अटल टनल के साउथ पोर्टल पर पहुंच गया है। 

10:09 AM, 03-Oct-2020

लाहौल के सिस्सू में पीएम मोदी की जनसभा

कोरोना काल में पीएम मोदी देश की तीसरी और अयोध्या के बाद दूसरी महत्वपूर्ण जनसभा लाहौल के सिस्सू में कर रहे हैं। यह जिला चीन शासित तिब्बत की सीमा पर है।
 

09:53 AM, 03-Oct-2020

एक नजर में जानें अटल टनल रोहतांग 

  • 1972 में पूर्व विधायक लता ठाकुर ने छह माह बर्फ में कैद रहने की समस्या से अवगत कराया तो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देखा था टनल बनाने का सपना। 
  • वर्ष 2000 को अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने मित्र टशी दावा उर्फ अर्जुन गोपाल के निमंत्रण पर जून 2000 को केलांग पहुंच रोहतांग सुरंग निर्माण की विधिवत घोषणा की थी। 
  • 28 जून 2010 को सोनिया गांधी ने टनल का शिलान्यास किया। टनल के लिए 1355 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया। 
  • 2003 में कांगणी नाले में बादल फटने से रोहतांग टनल निर्माण में लगे 60 श्रमिकों की मौत हो गई थी। 
  •  2014 में ब्यास नदी में बाढ़ आने से हाकी पुल का बहुत बड़ा भाग बहने के कारण लगभग 20 श्रमिकों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था।
  • 9.02 किलोमीटर लंबी टनल से 46 किलोमीटर का सफर कम होगा। चार से पांच घंटे कम लगेंगे और सेना आसानी से लेह पहुंच सकेगी। 
  •  करीब 3,300 करोड़ रुपये की लागत से बनी है यह सुरंग। 
  •  टनल में हर 150 मीटर की दूरी पर टेलीफोन सुविधा होगी। 60 मीटर पर हाइड्रेंट, हर 500 मीटर पर आपातकालीन निकास, प्रत्येक 2.2 किमी में वाहन मोड़ सकेंगे।
  • हर 1 किमी में हवा की गुणवत्ता चेक होगी। हर 250 मीटर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। 

09:46 AM, 03-Oct-2020

15 बुजुर्गों की बस को हरी झंडी के बाद दौड़ने लगेगा यातायात

टनल में हर 150 मीटर की दूरी पर टेलीफोन सुविधा होगी। 60 मीटर पर हाइड्रेंट, हर 500 मीटर पर आपातकालीन निकास, प्रत्येक 2.2 किमी में वाहन मोड़ सकेंगे। हर 1 किमी में हवा की गुणवत्ता चेक होगी। हर 250 मीटर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी नॉर्थ पोर्टल में निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर 15 बुजुर्ग यात्रियों को साउथ पोर्टल की तरफ रवाना करेंगे।
 

09:41 AM, 03-Oct-2020

मनाली के सासे हेलीपैड पर पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मनाली के सासे हेलीपैड पर पहुंच गए हैं। इससे पहले पीएम मोदी चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे। यहां से मनाली के सासे हेलीपेड के लिए रवाना हुए। सासे हेलीपैड पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम जयराम ठाकुर ने उनका स्वागत किया। पीएम सड़क मार्ग से धुंधी में साउथ पोर्टल पहुंचकर अटल टनल का उद्घाटन करेंगे। टनल से गुजरने के बाद नॉर्थ पोर्टल में सिस्सू झील के समीप चंद्रा नदी के बीच एक टापू में पीएम मोदी लाहौल के 200 लोगों को संबोधित करेंगे। 
 

09:34 AM, 03-Oct-2020

अटल टनल के उद्घाटन के बाद पीएम ने पिछली सरकारों पर साधा निशाना, कहा- सुरक्षा से किया समझौता

हिमाचल प्रदेश में मनाली-लेह मार्ग पर सामरिक महत्व की 9.02 किलोमीटर लंबी अटल टनल रोहतांग का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण करेंगे। पीरपंजाल की पहाड़ी को भेद कर 3300 करोड़ की लागत से बनी यह टनल दुनिया की सबसे ऊंचाई (10040 फीट) पर हाईवे पर बनी है। टनल शुरू होने से अब लाहौल के लोग सर्दियों में बर्फबारी के चलते छह माह तक शेष दुनिया से नहीं कटेंगे। सेना इस मार्ग से चीन से सटी सीमा लद्दाख और पाकिस्तान से सटे कारगिल तक आसानी से पहुंच जाएगी। टनल से मनाली और लेह के बीच दूरी 46 किमी कम हो गई है। मात्र डेढ़ घंटे में मनाली से केलांग पहुंच जाएंगे। टनल से सूबे के पर्यटन को भी गति मिलेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें