फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

PM Kullu Visit: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में देवताओं के आगमन के साथ ही टूट गया प्रोटोकॉल

अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Oct 2022 10:52 PM IST

सार

प्रधानमंत्री के रथयात्रा में शामिल होने के चलते सुरक्षा कड़ी रखी गई थी, लेकिन देवताओं के रथयात्रा में शामिल होते ही प्रोटोकॉल टूट गया। लोगों की भीड़ के आगे सुरक्षा में जुटे एसपीजी और पुलिस के जवान बेबस हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में पीएम मोदी। - फोटो : संवाद



देवताओं के देवलुओं के भी रथ मैदान में जाने के लिए पास बनाए गए थे, लेकिन एक बजे के बाद लोगों को मैदान के अंदर भेजकर एक कोने में बैठा दिया गया। धीरे-धीरे मैदान में लोगों की भीड़ लग गई। जैसे ही देवता रथयात्रा के लिए रथ मैदान में आए तो देवताओं के साथ काफी अधिक संख्या में लोग रथ मैदान में पहुंचे। इससे यहां भीड़ लग गई। सुरक्षा के लिहाज से जो तैयारियां की गई थीं, वे काम नहीं आईं। हालांकि, रथ मैदान में मंगलवार को लगाए गए होर्डिंग को बुधवार को हटाकर पीछे कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next