फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित का प्रश्नपत्र देखकर चहके जमा दो के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, बोर्ड की परीक्षा की हुई शानदार शुरुआत
विज्ञापन

जिले में बनाए गए हैं 248 परीक्षा केंद्र : अशोक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की जमा दो कक्षा की टर्म टू की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले दिन गणित की परीक्षा हुई। इस परीक्षा के लिए पूरे जिले में बनाए परीक्षा केंद्रों में से किसी से भी कोई शिकायत नहीं मिली है। तय समय और कोविड प्रोटोकॉल तथा केंद्र स्तर पर बनाए माइक्रो प्लान के तहत परीक्षा संचालित की गईं।
प्रश्नपत्र 50 अंक का था। परीक्षार्थियों ने कहा कि प्रश्नपत्र आसान था। इसलिए प्रश्न हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। पोर्टमोर स्कूल के गणित के प्रवक्ता अजय गुलेरिया ने कहा कि प्रश्नपत्र को लेकर किसी तरह की छात्रों को परेशानी नहीं हुई। परीक्षा देने वाले कुछ छात्रों से बात करने पर वह उत्साहित और खुश नजर आए।
विज्ञापन

उपनिदेशक उच्च शिक्षा अशोक शर्मा ने बताया कि जिले में 248 केंद्र बनाए हैं। उपनिदेशक कार्यालय के बनाए उड़न दस्तों में परम देव, उपनिदेशक कार्यालय से निरुपमा गुप्ता और शास्त्री डॉ. जगदीश शर्मा को शामिल किया है। इस टीम ने मंगलवार को आर्य समाज, लक्कड़ बाजार गर्ल्स स्कूल और एसडी स्कूल गंज बाजार का निरीक्षण किया। ऊपरी शिमला के लिए टीम ने रोहड़ू ब्वॉयज स्कूल केंद्र का निरीक्षण किया।
आसान लगा प्रश्न पत्र : स्नेहा
पोर्टमोर स्कूल की छात्रा स्नेहा कौशल ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान था। परीक्षा केंद्र में आवश्यक दूरी बनाकर बैठाया गया था। मास्क अनिवार्य किया था। बारहवीं कक्षा की पहली परीक्षा की शुरुआत अच्छी रही।
अच्छे अंक आने की उम्मीद : रुचि
पोर्टमोर स्कूल की छात्रा रुचि ने कहा कि बीस अंक के आए मल्टीपल च्वाइस प्रश्न का उत्तर हल करने के बाद ही दिया जा सकता था, इसलिए उसमें समय लगा। ढाई घंटे में सभी प्रश्न हल कर लिए थे। अच्छे अंक आने की पूरी उम्मीद है।
80 से अधिक अंक आने की उम्मीद : सूर्यांश
सेंटर जेवियर स्कूल संजौली के सूर्यांश ने कहा कि टर्म टू की परीक्षा में कुछ प्रश्न मुश्किल थे। इनमें अंक कट सकते हैं, बावजूद इसके सभी प्रश्न किए हैं। उम्मीद है कि दोनों टर्म की परीक्षाओं में 80 से अधिक अंक आ जाएंगे।
विज्ञापन

परीक्षा की शुरुआत अच्छी हुई : निखिल
सेंट जेवियर स्कूल के निखिल ने कहा कि प्रश्नपत्र आसान था। इसके बावजूद इसे हल करने में मुश्किल हुई लेकिन पर्याप्त समय होने के कारण उन्होंने सभी प्रश्न हल किए हैं। परीक्षा की शुरुआत अच्छी रही है, जो पढ़ा था उसी में से प्रश्न आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें