हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र के भ्यारटा में रसोईघर की फिटिंग करते हुए प्लंबर की करंट लगने से मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज नेरचौक में करवाया गया। वहीं, स्थानीय पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना बल्ह के तहत दीपक कुमार(36) पुत्र वीर सिंह गांव भ्यारटा बल्ह जब गांव में चमन लाल के मकान के लेंटर पर रसोई में पानी की पाइप की फिटिंग कर रहा था तो उसका पांव फिसल गया व उसके हाथ में मौजूद लोहे की पाइप बिजली की एचटी लाइन पर जा गिरी। इससे उसकी करंट लगने से मौत हो गई। डीएपी हेडक्वार्टर देवराज ने घटना की पुष्टि की है।