शिमला। राजकीय उच्च विद्यालय सनहोग उपरला के विद्यार्थियों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत स्कूल से सटे जंगल में पौधरोपण किया। इस दौरान वन विभाग से प्राप्त देवदार, बान और दाड़ू के 50 पौधे लगाए गए। मुख्य अध्यापिका उषा चौहान, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा वन विभाग के कर्मचारियों ने अभियान में भाग लिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। मुख्य अध्यापिका ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए हरित पर्यावरण के लिए निरंतर सहयोग का आह्वान किया।