पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने पौधा लगाकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
शिमला। ग्राम पंचायत बरमू केल्टी में रविवार को इनरव्हील क्लब शिमला मिडटाउन ने वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान बान, देवदार, अखरोट और दाड़ू के 150 पौधे लगाए गए। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा ने बान और देवदार का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने आम जनता से अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण करने की अपील की। उपप्रधान सुदेश बौद्ध ने कहा कि गांव में लगाए गए इन पौधों का संरक्षण किया जाएगा और भविष्य में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर इनरव्हील क्लब मिडटाउन शिमला के उपप्रधान विपिन गुप्ता, सचिव किमी सूद, कोषाध्यक्ष नेहा शर्मा, आईएसओ मीना चंदेल, अनुपमा गर्ग, अनिता गुप्ता, वार्ड सदस्य सुशीला बौद्ध, इंदु शर्मा, बीओ फॉरेस्ट भट्ठाकुफार संदीप मौजूद रहे। संवाद