जुन्गा (शिमला)। जुन्गा तहसील में पटाखे और आतिशबाजी की बिक्री के लिए एसडीएम ग्रामीण शिमला ने स्थान निर्धारित कर दिए हैं। नायब तहसीलदार जुन्गा रविंद्र सिसोदिया ने बताया कि अधिसूचना के अनुसार जुन्गा शहर में जुन्गा-चायल क्रॉसिंग पर पटाखे और आतिशबाजी बेचने के लिए स्थान निर्धारित कर दिए हैैं। इसके अतिरिक्त कोटी में मार्केटिंग कमेटी बिल्डिंग के नजदीक खुले क्षेत्र तथा पंचायत जनेड़घाट के ग्राउंड में पटाखे बेचने के लिए जगह तय की है। उन्होंने बताया कि अधिसूचना के अनुसार पुलिस विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि चयनित स्थल पटाखों और आतिशबाजी की बिक्री के लिए सुरक्षित स्थान हो। यह आदेश 12 नवंबर 2023 तक लागू रहेंगे और जुन्गा पुलिस चौकी इंचार्ज आदेश के कार्यान्वयन करवाने बारे आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। नायब तहसीलदार ने बताया कि पटाखे व आतिशबाजी बेचने के लिए अनुमति तहसील कार्यालय जुन्गा कार्यालय को आवेदन करे। बिना अनुमति के पटाखे इत्यादि बेचने पर उचित कार्यवाही की जाएगी। संवाद