फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हस्तशिल्प में चीड़ के उत्पाद बने पहली पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में आयोजित हस्तशिल्प प्रदर्शनी में चीड़ के उत्पाद लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। इसमें कारीगरों ने चीड़ की पत्तियों से टोरियां, पैन स्टैंड और राखियां बनाई हैं। प्रदर्शनी देखने आने वाले लोग इन उत्पादों की खूब सराहना कर रहे हैं। इसमें टोकरियों का दाम 200 से 400, पैन स्टैंड 70 से 100 और राखियां 50 रुपये में बिक रही हैं। हिमवंत देवभूमि का शिल्प हस्तशिल्प प्रदर्शनी में प्रदेशभर से आए कारीगरों के 20 स्टॉल लगाए हैं। इसमें चंबा रुमाल, चंबा चप्पल, चंबा थाल, कांगड़ा पेंटिंग, थंका पेंटिंग, कुल्लू और किन्नौरी शॉल, स्टोल, मफलर, मोजे, दस्ताने, हिमाचली गुड़िया, लकड़ी के शिल्प, बांस, धातु शिल्प सहित अन्य चीजें प्रदर्शित की हैं। प्रदर्शनी के प्रभारी रोहिल ठाकुर ने बताया कि इसके आयोजन का मुख्य उद्देश्य कारीगरों को मंच प्रदान करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें