फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पद्मदेव कांप्लेक्स में गंदगी के ढेर, शाम को हुई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। रिज मैदान स्थित पद्मदेव कांप्लेक्स में गंदगी का ढेर लग गया है। यहां पर कागजों के साथ प्लास्टिक बिखरा हुआ है। इसके अलावा कई जगहों पर खाने के बंद पैकेट भी गिरे हैं। इस वजह से लोगों का यहां पैदल चलना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि यहां पर बाहरी राज्यों से कारोबार करने आए कारोबारी तो अपना पैसा कमाकर चले गए हैं, लेकिन गंदगी को यहीं पर छोड़ गए। लोगों का कहना है कि अगर वह कागजों को डस्टबिन में फेंकते तो किसी तरह की समस्या पेश नहीं आती लेकिन इन लोगों ने जगह-जगह कूड़ा फैलाया हुआ है। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि आने वाले समय में अगर इस तरह के स्टॉल कई दिनों तक लगते है तो एक नियमावली बनाएं। गंदगी न फैले और उन पर जुर्माना भी करें। हालांकि शाम के वक्त निगम के कर्मी यहां पर सफाई के लिए आए और यहां फैले कचरे को उठाकर कूड़ेदान में डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें