फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मैहली बस स्टॉप पर लगे कचरे के ढेर, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के मैहली बस स्टॉप पर लग रहे कचरे के ढेर से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। गंदगी की वजह से रोजाना यहां पर लावारिस कुत्तों के झुंड घूमते रहते हैं जिससे लोगों को यहां पर खड़े होकर बस का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। बस स्टॉप के साथ बने सुलभ शौचालय के आसपास भी गंदगी फैली रहती है। यहां यात्रियों को मजबूरन गंदगी के बीच बसों का इंतजार करना पड़ता है। बारिश के चलते यहां पड़ा कचरा सड़ने लगा है जिससे पूरे क्षेत्र में बदबू फैल गई है। स्थानीय निवासी रमेश और ओम प्रकाश ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारियों को कई बार शिकायत की गई है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। दुकानदार दीपक ने कहा कि इस जगह पर कई दिनों तक कचरा पड़ा रहता है। कुत्तों के साथ बंदर और लावारिस पशुओं का यहां जमावड़ा लगा रहता है जो लोगों पर हमला कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें