शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर में उसरी आर्ट गैलरी की चित्रकला प्रदर्शनी में मंगलवार को प्राकृतिक दृश्यों के चित्र और ओडिशा का आर्ट वर्क लोगों को खूब पसंद आया। प्रदर्शनी में कलाकारों के बनाए हिमाचल और शिमला के प्रमुख स्थानों के चित्र तथा सीनिरियां लोगों का दिल जीत रही हैं। इनके माध्यम से प्रदर्शनी देखने आने वाले पर्यटकों को प्रकृति के करीब रहने का अनुभव दे रही हैं। स्थानीय लोग शिमला में बर्फ से ढके क्लार्क होटल और अन्य प्रमुख स्थानों के चित्रों की खूब सराहना कर रहे हैं। प्रदर्शनी के प्रबंधक सुचित्रा मौर्या ने बताया कि प्रदर्शनी देखने आने वाले दर्शकों को प्राकृतिक दृश्यों के चित्र और ओडिशा के स्पेशल आर्ट वर्क में ताड़पत्र के चित्र ज्यादा पसंद आ रहे हैं। संवाद