फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी पिकअप, दो लोगों की मौत, एक घायल

Mon, 27 May 2019 07:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला जिले के चौपाल के तहत देहा के समीप धार नाला के पास सोमवार दोपहर बाद एक बोलेरो पिकअप 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर को करीब 2:30 बजे एक बोलेरो पिकअप नंबर एचपी 62ए-4414 करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

विज्ञापन


इस हादसे में गाड़ी में सवार तीन व्यक्तियों में से दो की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि, एक व्यक्ति को गहरी चोटें आई हैं, जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से सिविल अस्पताल ठियोग में दाखिल करवा दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना देहा से रमेश पंवार, ओम प्रकाश और दिनेश कुमार की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया।

वहीं, कड़ी मशक्कत के बाद शवों को गहरी खाई से बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान सुनील चंद, पुत्र कमल सिंह गांव गौधार, देहा और हरि प्रसाद शर्मा पुत्र चित्र प्रसाद शर्मा निवासी उत्तराखंड और घायल सोम प्रकाश, पुत्र हरिराम गांव सूर्यवाल रोपड़ के तौर पर हुई है। डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गवाई के पास सड़क से गिरा व्यक्ति, मौत

जबकि, एक अन्य घायल का सिविल अस्पताल ठियोग में उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

उपमंडल ठियोग के साथ लगती संधू पंचायत के गवाई गांव में रविवार देर रात एक व्यक्ति सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति रोजमर्रा की तरह अपने घर जा रहा था।

देर रात करीब 9 बजे अपने घर से कुछ दूर पहले ही वह सड़क से नीचे गिर गया, जिसकी पहचान अमर सिंह वर्मा (60) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल ठियोग में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें