फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी खाई में खाई में लुढ़की पिकअप, दो की मौके पर मौत

Fri, 06 Sep 2019 03:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरवा (रोहड़ू)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

 शिमला जिले के नेरवा-मीनस सड़क पर पिकअप हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन का चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ।

विज्ञापन


पिकअप गाड़ी मीनस से गुम्मा की ओर आ रही थी। रोहाणा के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और पांच सौ फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में गुलाम नबी आयु 25 वर्ष निवासी मझोग (त्यूणी) उत्तराखंड और यासीन निवासी रिशाणु की मौके पर ही मौत हो गई।

गाड़ी के खाई में गिरने के बाद धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की तरफ भागे। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो शवों को सड़क तक पहुंचाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हादसे के बाद वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस इसकी तलाश कर रही है। शाम तक शवों का पोस्टमार्टम करवाकर इन्हें परिजनों के हवाले कर दिया गया। नायब तहसीलदार नेरवा अरुण कुमार ने मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये फौरी राहत दी है।

नेरवा थाने के जांच अधिकारी एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हुई है। गाड़ी का चालक मौके परसे फरार है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें