विद्यार्थियों को योग में बनाया दक्ष
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी में शारीरिक शिक्षक शशि कुमार ने विद्यार्थियों को योग में दक्ष बना दिया है। डीपीई एवं योग शिक्षक के मार्गदर्शन में स्कूल के विद्याथी प्रतिदिन नई-नई क्रियाएं कर रहे हैं। स्कूल की पूर्व छात्रा निधि डोगरा कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित कर चुकी हैं।