फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: मेडिकल कॉलेज नाहन से कम्यूनिटी मेडिसिन में कर सकेंगे पीजी, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने दी मंजूरी

Mon, 20 Feb 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने कम्यूनिटी मेडिसिन में पीजी करने के लिए तीन सीटों को मंजूरी दी है।  मेडिकल कॉलेज में पीजी शुरू करने को लेकर कुछ औपचारिकताएं शेष हैं।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज नाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मेडिकल कॉलेज नाहन में जल्द ही सामुदायिक चिकित्सा (कम्यूनिटी मेडिसिन) विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) की सुविधा शुरू होगी। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने कम्यूनिटी मेडिसिन में पीजी करने के लिए तीन सीटों को मंजूरी दी है। मेडिकल कॉलेज में पीजी शुरू करने को लेकर कुछ औपचारिकताएं शेष हैं। इन्हें पूरा करने के बाद आगामी सत्र में यहां पर पीजी के लिए प्रवेश परीक्षा करवाई जाएगी। मेडिकल कॉलेज नाहन में अभी तक पोस्ट ग्रेजुएशन की सुविधा नहीं थी। हिमाचल में यह सुविधा आईजीएमसी शिमला और मेडिकल कॉलेज टांडा में थी। अब नाहन में भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की टीम ने पीजी सुविधा के लिए हाल ही में मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम के निरीक्षक ने सामुदायिक चिकित्सा विभाग, मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था को जांचा।

विज्ञापन


टीम ने पीजी को लेकर कुछ औपचारिकताओं को पूरा करने के निर्देश मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को दिए हैं। साथ ही तीन सीटों की मंजूरी भी दी। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन अब इन औचारिकताओं को पूरा करके आगामी सत्र से यहां पीजी के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर सकेगा। गौरतलब है कि हाल ही में मेडिकल कॉलेज को एक अत्याधुनिक कूल्ड रेडियो फ्रिक्वेंसी मशीन और हाई डाप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन मिली है। अब पीजी की सुविधा से उपलब्धियों की फेहरिस्त में एक और कामयाबी जुड़ी है। मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. श्याम लाल कौशिक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के कम्यूनिटी मेडिसिन विषय में पीजी की सुविधा शुरू की गई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की टीम इसको लेकर निरीक्षण कर चुकी है। टीम ने यहां तीन सीटों की मंजूरी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें