फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला : राजधानी में पेट्रोल के दाम सौ के पार, डीजल 84.70 रुपये लीटर

Wed, 30 Mar 2022 12:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

आठ दिन में 4.74 रुपये प्रति लीटर बढ़ी पेट्रोल की कीमतें।  
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल के दाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन और रूस के युद्ध के बीच पेट्रोल के दाम बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। राजधानी शिमला में पेट्रोल के दाम सौ रुपये के पार हो गए हैं। मंगलवार को शहर में पेट्रोल के दाम 100.49 रुपये और डीजल के दाम 84.70 रुपये प्रति लीटर हो गए। पावर पेट्रोल पहले की शतक लगा चुका है। पावर पेट्रोल के दाम 102. 82 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

विज्ञापन


पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी के महीने का आर्थिक बजट बिगाड़ दिया है। पिछले आठ दिन में सात बार तेलों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को छोटा शिमला स्थित हिमफेड के पंप पर पेट्रोल के दाम 70 पैसे और डीजल के दामों में 64 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। 

21 मार्च को पेट्रोल 95.75 और डीजल के दाम 80.35 रुपये लीटर थे। पिछले आठ दिन के भीतर पेट्रोल के दामों में 4.74 रुपये और डीजल की कीमतों में 4.35 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन


तो छोड़ना पड़ेगा वाहन चालान
पंप पर तेल भरने आए लोग कह रहे हैं कि अच्छे दिन अब आ रहे हैं। शहर के एक पंप पर तेल भरवाने आए सुरेंद्र, देविंद्र, विनोद और बबलू ने कहा कि महंगाई के दौर में इसी तरह से लगातार तेल के दामों में बढ़ोतरी होती रही तो आने वाले दिनों में वाहन चालान भी छोड़ देना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें