शिमला। जिला पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी छह ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामदगी से जुड़े मामले में हुई है। पुलिस ने 13 जून को झाकड़ी थाना क्षेत्र में एक पिकअप वाहन से छह ग्राम चिट्टा बरामद किया था। यह बरामदगी बैईबाग मोड़, ज्योरी के पास नाकाबंदी के दौरान हुई। गहन जांच और तकनीकी विश्लेषण के बाद राजेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना का नाम सामने आया। किन्नौर जिले के मझगांव निवासी 34 वर्षीय राजेंद्र ने चिट्टा खरीदने के लिए पैसे भेजे थे। इसे शुक्रवार को झाकड़ी पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। ब्यूरो