फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गेयटी थियेटर में कुल्लू टोपी के दीवाने हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में द कुल्लू हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट की प्रदर्शनी शनिवार को शुरू हो गई। प्रदर्शनी में स्थानीय लोग और पर्यटक कुल्लू टोपी खूब पसंद आ रहे हैं। प्रदर्शनी में 4 स्टाॅलों पर कला और शिल्प उत्पादों को प्रदर्शित किया है। इनमें हाथ से बुने ऊनी उत्पाद कुल्लू टोपी, स्वेटर, पोंचू, स्कार्फ, मफलर, शॉल, सूट, कुर्ती, स्टॉल, फेरन, कोट, जैकेट, रेशम की साड़ियां और सूट, आदिवासी आभूषण प्रदर्शित किए हैं। इन उत्पादों में कुल्लू टोपी 300 से 750 रुपये तक, शॉल 800 से 5,000 रुपये, स्टॉल 500 से 3,000 रुपये, जेंट्स कोट 5,000 से 7,000 रुपये, लेडिज सदरी की कीमत 800 से 3,000 रुपये और पहाड़ी टोपी 300 से 500 रुपये की कीमत में उपलब्ध हैं। वूलन सूट 2,000 से 4,000 रुपये तक है। प्रदर्शनी के प्रबंधक एवं आयोजक विनोद सेठिया ने बताया कि प्रदर्शनी में कुल्लू के बुनकरों द्वारा हाथों से बनाए उत्पाद प्रदर्शित किए हैं, उम्मीद है कि अच्छा कारोबार हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें