फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: करोड़ों लेकर गायब हुई सोसायटी के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला के सीटीओ चौक पर लोगों ने जमकर की नारेबाजी, सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


क्रॉसर

प्रदेशभर से आए लोगों ने लिया प्रदर्शन में हिस्सा
गरीबों का पैसा वापस दिलाने के लिए लगाए नारे
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। प्रदेशभर में हजारों लोगों के करोड़ों रुपये लेकर गायब हुई ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी के खिलाफ अब लोग सड़कों पर उतर आए हैं। सोसायटी की ठगी का शिकार हुए सैकड़ों लोगों ने बुधवार को राजधानी शिमला के सीटीओ चौक पर प्रदर्शन किया।

इसमें शिमला समेत अन्य जिलों से आए लोगों ने भी हिस्सा लिया। सोसायटी के संचालकों के फोटो बैनर लेकर लोगों ने नारेबाजी की और इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यह पहला मौका है कि सोसायटी के सैकड़ों निवेशकों ने एकसाथ प्रदर्शन किया है। सीटू के साथ मिलकर इन लोगों ने सरकार से सोसायटी पर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही बड्स एक्ट लागू कर निवेशकों के अधिकार सुरक्षित करने, गरीबों का पैसा लौटाने की मांग की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सोसायटी के एजेंट सोहन सिंह ने कहा कि सोसायटी ने पहले पैसा डबल करने का झांसा दिया। इसके बाद जब लोगों ने इसमें पैसा लगाया तो सोसायटी गायब हो गई। इस बारे में कई अधिकारियों और नेताओं को शिकायतें दीं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

सरकार को सोसायटी के संचालकों पर कार्रवाई करनी चाहिए। सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि सोसायटी ने हिमाचल के लोगों को ही एजेंट बनाकर स्थानीय लोगों से पैसा ऐंठा है। इससे कुछ लोग अब सोसायटी पर सवाल न उठाकर इन एजेंटों को ही निशाना बना रहे हैं। यह गलत है। धोखा सोसायटी ने किया है तो कार्रवाई भी इसी पर करनी चाहिए। सरकार को इस कोआपरेटिव सोसायटी पर कार्रवाई करनी चाहिए। लोगों ने बैनर दिखाते हुए सोसायटी का प्रचार करने वाले बालीवुड के दो अभिनेताओं पर भी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन




पौने दो सौ करोड़ ले गई सोसायटी
एजेंटों का दावा है कि प्रदेशभर में सोसायटी के 37 केंद्र खुले थे। हिमाचल से करीब 175 करोड़ रुपये लेकर यह सोसायटी गायब हो गई है। इसमें हर तबके के लोगों का पैसा फंसा है। एजेंट सोहन सिंह ने कहा कि हिमाचल समेत नौ राज्यों में इस सोसायटी की 500 शाखाएं चल रही थीं। अब सभी बंद हैं। यह बहुत बड़ा घपला है। बड्स एक्ट इसके लिए बनाया है जिसे निवेशकों को ऐसी ठगी होने पर पैसा मिलने का प्रावधान है। इसे लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें