फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती के उत्पादों को खरीदें लोग : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान योजना की बैठक में किया आह्वान
विज्ञापन

किसानों से गेहूं, मक्की और कच्ची हल्दी खरीदती है सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजीव गांधी प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत जिला शिमला में प्राकृतिक खेती के उत्पादों को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। डीसी अनुपम कश्यप के साथ शुक्रवार को राजीव गांधी प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अधिकारियों ने विशेष बैठक की।
विज्ञापन


इस दौरान अधिकारियों ने उपायुक्त से हिमभोग ब्रांड के तहत उपलब्ध करवाए जा रहे प्राकृतिक खेती के विभिन्न उत्पादों के बारे में चर्चा की। उपायुक्त ने कहा कि जिला के चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन में शुरुआती तौर पर प्राकृतिक खेती के उत्पादों को शुरू करने की दिशा में विकल्प तलाशे जाएंगे। इसके साथ ही इन उत्पादों की बिक्री के लिए निश्चित स्थान भी ढूंढा जाएगा। प्रदेश में प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों से गेहूं, मक्की, जौ और कच्ची हल्दी खरीद कर उसके उत्पादों को हिम भोग ब्रांड के तहत बाजार में उतारा जा रहा है। यह उत्पाद 100 प्रतिशत रसायन मुक्त हैं और स्वास्थ्यवर्धक हैं। इस अवसर पर राजीव गांधी प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की मीडिया कंसल्टेंट अर्चना फुल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें