फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लोगों ने रोपे अखरोट, खनोर, शहतूत के पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान में शनिवार को ग्लेन क्षेत्र में पौधरोपण और स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अखरोट, खनोर, शहतूत, देवदार और पॉपलर जैसी देसी प्रजातियों के 50 पौधे रोपे। वहीं स्वच्छता अभियान के तहत करीब 30 बैग प्लास्टिक कचरा भी एकत्रित किया गया। इसमें प्लास्टिक कचरा, कांच की बोतलें, धातु के डिब्बे और अन्य गैर-जैव अपघटनीय अपशिष्ट शामिल थे। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कचरा न फैलाने, पर्यावरण संरक्षण और पौधों की नियमित देखभाल को लेकर शपथ ली। कार्यक्रम में इको क्लब की संयोजक अनुप्रिया शर्मा, एनएसएस समन्वयक स्नेह, जितेंद्र वर्मा, एनसीसी एएनओ अजय, आरएंडआर प्रभारी आशीष नेगी, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की संयोजक कनिका लखनपाल, अनाडेल वार्ड की पार्षद उर्मिला कश्यप, सुधीर, रितिका पॉल, अंजना और वन विभाग से ममता शर्मा, मोनिका ठाकुर और राहुल सहित डॉ. सुधीर, प्रो. रितिका पॉल, डॉ. अंजना और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें