फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कीइंग के लिए जागरूक नहीं प्रदेश के लोग : आंचल ठाकुर

Tue, 06 Nov 2018 07:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कीइंग खेल में दुनिया भर में भारत के नाम ऊंचा करने वाली हिमाचली बाला आंचल ठाकुर ने कहा कि स्कीइंग के प्रति प्रदेश सरकार सहयोग करे तो इसमें प्रदेश के कई युवा आगे जा सकते हैं।

विज्ञापन


टर्की में स्कीइंग खेल में कांस्य पदक जीतने वाली आंचल को अभी तक इस बात का मलाल है कि प्रदेश सरकार की ओर से कोई भी सहायता उन्हें नहीं मिली है। पालमपुर में क्रिसेंट स्कूल के वार्षिक समारोह में भाग लेने आई आंचल ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में स्पोर्ट्स विषय अनिवार्य किया जाना चाहिए।

भारत जैसे देश में अभी तक अधिकांश लोगों ने इस खेल के बारे में सुना भी नहीं है। आंचल के अनुसार हिमाचल में  स्कीइंग के लिए आधारभूत ढांचे की कमी है। इसके लिए प्रदेश में बेस्ट रिजॉर्ट स्किन बनाए जाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें