शिमला। राजधानी के टुटू स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में अंतिम दिन श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी। इस दौरान धार्मिक वातावरण में भक्तों ने कथा श्रवण कर भगवान का स्मरण किया। कथा का वाचन व्यास चंद्रशेखर शास्त्री ने किया। उन्होंने कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के विवाह की कथा, उनकी लीला और श्रीमद्भागवत महापुराण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पंडाल में कथा सुनने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस कथा का आयोजन शर्मा परिवार ने कियाा। धार्मिक कार्यक्रम में प्रतिदिन भजन-कीर्तन और सत्संग का आयोजन भी किया गया। कथा में टुटू व्यपार मंडल के पदाधिकारी और कारोबारी भी मौजूद रहे। संवाद