फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मीठी लगदी गुरां दी वाणी भजन पर झूमें लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जैन निवास कसुम्पटी में शनिवार को आत्मा और शरीर के विषय पर प्रवचन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना के साथ हुआ। इसके बाद सुंदरकांड महिला मंडली ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और गुरु के प्रति सुंदर भजन गाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इसमें मीठी लगदी गुरां दी वाणी भजन पर लोग झूम उठे। इस दौरान जैन संत इंद्रजीत विजय महाराज ने जैन समुदाय के लोगों को आत्मा और शरीर के विषय में जानकारी दी। बताया कि शरीर आत्मा के बिना शून्य है। इस अवसर पर जैन सभा के सचिव कुलभूषण जैन, उपाध्यक्ष रोशन लाल जैन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें