शिमला। समरहिल के हिवन गांव में कमरे से चिट्टे के साथ गिरफ्तार एक युवती और तीन युवकों को अदालत ने न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी स्मृति, रजत शर्मा, अभिषेक और विनय चौहान के कब्जे से 11.520 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। मामला 12 मई का है जब पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने समरहिल के हिवन गांव में सूचना के आधार पर किराये के मकान में दबिश दी। इस दौरान कमरे में चारों आरोपी मौजूद थे। पुलिस ने तलाशी ली तो आरोपियों के कब्जे से 11.520 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। ब्यूरो