फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: देहा के बालग में जुआ खेलते 23 लोग पकड़े, 11,800 रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। देहा थाना की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बालग गांव में एक भवन पर दबिश देकर जुआ खेलते 23 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही 11,800 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार भवन के भूतल पर एक कमरे में 23 व्यक्ति ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखकर आरोपियों ने ताश के पत्ते फर्श पर फेंक दिए। पुलिस ने सभी की पहचान कर उनके खिलाफ पुलिस थाना देहा में सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा-3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें