फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के गृह क्षेत्र में ही पानी को तरस रहे लोग : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
जुग्गर
विज्ञापन

गांव में पानी न आने पर कांग्रेस को घेरा
बोले, लोगों को सुविधाएं मुहैया करवाने में कांग्रेस सरकार फेल

संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के जुग्गर गांव में पीने के पानी की सुविधा न होने पर सियासत गरमा गई है। भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार सुविधाएं मुहैया करवाने में फेल है और मंत्री के गृह क्षेत्र में लोग पानी को तरस रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा का कहना है कि 25 साल से इस क्षेत्र में कांग्रेस ने जीत हासिल की है लेकिन आज तक मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलीं। कसुम्पटी भाजपा नेता रूपा शर्मा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भोटका और शंशाक ने कहा कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक अब सरकार में मंत्री हैं। इनके पास बाकायदा ग्रामीण विकास का महकमा है लेकिन मंत्री के गृह क्षेत्र में ही पानी का संकट है। ग्रामीण विकास होना तो दूर मंत्री पानी तक की सुविधा नहीं दे पा रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में हर घर को नल और हर नल में जल उपलब्ध करवाने के लिए पैसा दिया है। प्रदेश सरकार पैसा होने के बावजूद लोगों को पानी उपलब्ध करवाने में फेल है। जल जीवन मिशन के तहत हर घर को पानी उपलब्ध करवाना जल शक्ति विभाग का जिम्मा है। विभाग जुग्गर गांव के लिए पेयजल योजना बना सकता है लेकिन यह तब होगा जब कोई गंभीरता दिखाए। भाजपा का कहना है कि इस क्षेत्र का सर्वेक्षण करवाकर पेयजल और सिंचाई योजना तैयार होनी चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें