फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: सलूणी के जुनांस गांव में तेंदुए की दस्तक से लोगों में दहशत, सीसीटीवी में हुआ कैद

Sat, 18 Jan 2025 03:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

चंबा जिले के विकास खंड सलूणी की स्नूह पंचायत के जुनांस गांव में तेंदुए की दस्तक से लोग दहशत में हैं। 
विज्ञापन
तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के विकास खंड सलूणी की स्नूह पंचायत के जुनांस गांव में तेंदुए की दस्तक से लोग दहशत में हैं। शुक्रवार रात को तेंदुआ लोगों के घरों तक पहुंच गया। इसका पता उस समय चला जब शनिवार को फारूक ने अपने घर के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज को चेक किया। इसमें तेंदुआ शिकार की तलाश में इधर-उधर घूमता नजर आया। गनीमत रही कि अभी तक तेंदुए ने किसी को अपना शिकार नहीं बनाया है। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि तेंदुए को पकड़कर बस्ती से दूर छोड़ा जाए। डीएफओ चुराह सुशील गुलेरिया ने बताया कि तेंदुए को बस्ती से दूर रखने के लिए टीम को भेजा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें