फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मैहला स्कूल में छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बाल विकास परियोजना मैहला के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहला में वो दिन योजना के तहत जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें चिकित्सक डॉ. रविश कुमार ने छात्राओं को मासिक धर्म मिथ और भ्रांतियों सहित एनीमिया और पौष्टिक आहार पर जागरूक किया। शिविर में चिकित्सा अधिकारी चूड़ी डॉ. मोनिका ठाकुर ने मासिक धर्म के दौरान मूड स्विंग, इमोशनल और शारीरिक बदलाव के साथ-साथ संक्रमण के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया है कि इस दौरान किसी प्रकार की समस्या के बारे में परामर्श लेने के लिए चिकित्सक से संपर्क करें। शिविर में आयुष विभाग से डॉ. प्रदीप कुमार ने विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि वे फास्ट फूड से दूरी बनाकर रखें। उन्होंने खाने में फल और हरी सब्जियां लेने की सलाह दी। शिविर में अनूप कुमार और खंड समन्वयक संजय कुमार ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें