संवाद न्यूज एजेंसी शिमला। ऊपरी शिमला से आने वाली सरकारी और निजी बसें ऑकलैंड स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के मुख्य गेट के सामने सवारियों को उतार रही हैं। इस वजह से यहां आवाजाही करने वाले मरीज परेशान हो रहे हैं। इसके अलावा यहां से आवाजाही करने वाली एंबुलेंसों को भी काफी दिक्कतें आ रही हैं। अस्पताल जा रही नीलम, विवेक और रूप सिंह ने कहा कि कई दिनों से इस समस्या का उन्हें सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि चालक बसों को आगे के स्टॉप पर सवारियों को उतारें जिससे मरीज परेशान न हों। संवाद