फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: चैरिटेबल अस्पताल भोटा के बाहर फिर धरने पर बैठे लोग , जमकर की नारेबाजी

Wed, 27 Nov 2024 12:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भोटा(हमीरपुर)

सार

हमीरपुर जिले के राधास्वामी सत्संग ब्यास के चैरिटेबल अस्पताल भोटा के बाहर बुधवार को सैकड़ों लोग फिर धरने के लिए जुट गए।
विज्ञापन
चैरिटेबल अस्पताल भोटा के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के राधास्वामी सत्संग ब्यास के चैरिटेबल अस्पताल भोटा के बाहर बुधवार को सैकड़ों लोग फिर धरने के लिए जुट गए। बीते सोमवार को लोगों ने यहां पर प्रदर्शन किया था। लोगों ने सरकार से लिखित आश्वासन मांगा था कि राधास्वामी प्रबंधन की मांग को जल्द पूरा किया जाए और इसकी लिखित जानकारी प्रबंधन को दी जाए। सरकार की ओर से अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया है। धरना के दौरान अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


बीते दिनों चैरिटेबल अस्पताल के बंद होने की सूचना अस्पताल के गेट पर लगाने से लोग भड़क गए थे। नाराज लोगों ने सोमवार को शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। लगभग दो घंटे तक लोग अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन करते रहे। लेकिन सरकार से लिखित आश्वासन नहीं मिलने पर लोगों ने फिर धरना दिया। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें