फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दोगुना मुनाफे का झांसा देकर पेंशनर से 42 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिप्टो करंसी में निवेश करवाने का दिया था लालच
विज्ञापन

साइबर क्राइम सेल ने शुरू की मामले की छानबीन
वित्त मंत्री का डीपफेक वीडियो देख किया था निवेश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सोशल मीडिया पर डीपफेक वीडियो के झांसे में आकर क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम पर सेवानिवृत्त कर्मी से शातिरों ने 42 लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम सेल ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पेंशनर ने बताया कि कुछ महीने पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर वित्त मंत्री सीतारमण का वीडियो देखा। डीपफेक वीडियो में वित्त मंत्री की आवाज और वीडियो का इस्तेमाल करके बताया गया कि महज 22,000 रुपये का निवेश करके अच्छा खासा मुनाफा कमाया जा सकता है। झांसे में आकर उन्होंने पहले 22,000 रुपये का निवेश किया। इसके बाद साइबर ठगों ने उन्हें फोन करके एक वेबसाइट पर उनका अकाउंट खोलने की बात कहकर यूजर आईड और पासवर्ड दिया। इसमें उन्हें निवेश किए पैसे का अच्छा खासा मुनाफा दिखाया गया। झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने और निवेश करना शुरू किया। पहले उन्हें 50,000-50,000 रुपये निकालने भी दिए। इससे उनका विश्वास बढ़ा और उन्होंने लाखों रुपये का निवेश कर दिया।
विज्ञापन

ट्रेडिंग डैशबोर्ड पर उन्हें इसके बदले कई गुना मुनाफ दिखाई दिया। यह रकम यूएसडी में दिखाई देती थी। कुछ समय के बाद जब उन्होंने पैसे निकलवाने की कोशिश की तो उन्हें फार्म भरने के लिए कहा गया। इन्हें साइबर ठगों ने कॉल करके बताया कि उन्हें निवेश की रकम निकलवाने के लिए 35 फीसदी आठ लाख रुपये कैपिटल गेन टैक्स देना होगा। उन्होंने आठ लाख रुपये जमा करवाए तो उन्हें फिर कॉल करके बताया गया कि एक्सचेंज रेट लैप्स होने के कारण पैसे उनके खाते में क्रेडिट कर दिए हैं और उन्हें फिर से आठ लाख रुपये जमा करवाने होंगे। इस तरह से शिकायतकर्ता ने फिर आठ लाख रुपये उनके खाते में डाले और फिर डाॅलर को भारतीय करंसी में कन्वर्ट करने के नाम पर और वेंडर फीस के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए। इस तरह शिकायतकर्ता ने करीब 42 लाख रुपये की रकम लुटा दी लेकिन इसके बाद भी साइबर ठगों की ओर से उनसे तरह-तरह से पैसे की मांग होती रही। इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर की। साइबर क्राइम सेल ने शिमला थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



साइबर ठगों के निशाने पर सेवानिवृत्त कर्मचारी
प्रदेश में आए दिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। इसको देखते हुए साइबर क्राइम सेल ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सचेत रहने की सलाह दी है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जीवन प्रमाणपत्र अपडेट करने, डिजिटल अरेस्ट, निवेश और फर्जी लिंक भेजकर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। इन मामलों में बुजुर्गों से करोड़ों की ठगी हो चुकी है। साइबर विशेषज्ञों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से आग्रह किया है कि ऐसे किसी बहकावे में न आए, जिससे उन्हें अपनी जीवन भर की पूंजी को लुटाना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें