फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए अच्छी खबर

Sat, 12 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने एक सप्ताह के भीतर एचआरटीसी कर्मचारियों को बकाया भत्ते और पेंशन देने देने के लिए 15 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की है। इस राशि में से  817 लाख रुपये निगम के 4795 पूर्व कर्मचारियों को सितंबर माह की पेंशन देने के लिए जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन


बाली ने कहा कि इससे पहले 8 माह पुराने एनएओ, ओटीए देय का भुगतान करने के लिए जून में 17 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि दो माह के लंबित भुगतान में से अगस्त 2014 की 230 लाख रुपये की राशि का शीघ्र ही भुगतान किया जाएगा। 

परिवहन मंत्री ने कहा कि इस राशि में से 180 लाख रुपये कर्मचारियों के अगस्त और सितंबर 2015 के अवकाश के बदले लंबित वेतन का भुगतान करने के लिए जारी किए जाएंगे। इससे 59 पेंशनर भी लाभान्वित होंगे। बाली ने कहा कि जुलाई तथा अगस्त 2015 की लंबित ग्रेच्युटी, उपदान की अदायगी के लिए 244.23 लाख की राशि जारी की जाएगी, जिससे 53 पेंशनर लाभान्वित होंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चार मृत्यु के मामलों में मृत्यु एवं सेवानिवृत्ति उपदान, डीसीआरजी का भुगतान करने के लिए 29 लाख रुपये जारी किए जाएंगे। परिवहन मंत्री ने कहा कि निगम के कर्मचारियों तथा पेंशनरों को सुविधा प्रदान करने के लिए इन सभी अदायगियों के लिए राशि 20 नवंबर से पहले जारी कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें