फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पवन शर्मा बने धामी कॉलेज पीटीए के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी (सोलह मील) में सोमवार को अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की आम सभा हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने बताया कि सभा में पीटीए की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें पवन शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अनूप गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनीता ठाकुर उपाध्यक्ष, डॉ. विक्रांत संकलानी सचिव, रेखा देवी संयुक्त सचिव और खेमचंद को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा डॉ. गोदावरी गर्ग, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. नवीन ठाकुर, नरेश कुमार, निखिल शर्मा और हेमचंद शर्मा सदस्य बनाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें