फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट-चंबा-पांगी-लेह मार्ग को भारतमाला परियोजना में किया जाए शामिल

Thu, 10 Jan 2019 06:56 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने वीरवार को नई दिल्ली में केंद्रीय परिवहन, सड़क एवं उच्च मार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ भेंट की। विधानसभा उपाध्यक्ष ने नितिन गडकरी से आग्रह किया कि पठानकोट-चंबा-चुराह-पांगी-लेह को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना में शामिल किया जाए।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह सड़क मार्ग सामरिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा।  वर्तमान में सेना को लेह पहुंचने के लिए पठानकोट-मंडी-मनाली-लाहौल होकर जाना पड़ता है।  इसकी दूरी करीब 900 किलोमीटर की है और सैन्य वाहनों को भी लेह तक पहुंचने में कई दिनों का वक्त लग जाता है।

उन्होंने कहा कि यदि लेह को पठानकोट-चंबा-चुराह-पांगी सड़क मार्ग के जरिए जोड़ा जाता है तो यह दूरी घटकर करीब 400 किलोमीटर रह जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने विधानसभा उपाध्यक्ष की मांग पर पूरा विचार करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


विधानसभा उपाध्यक्ष ने नितिन गडकरी से यह आग्रह भी किया कि चुराह विधानसभा क्षेत्र की चुराह घाटी भौगोलिक परिस्थितियों के लिहाज से दुर्गम है। लोगों को आवागमन के लिए सड़क सुविधाओं की आज भी दरकार है।

दूरदराज के इलाकों को सड़क सुविधाएं मिलने से न केवल वहां का आर्थिक और सामाजिक विकास सुनिश्चित होगा बल्कि ग्रामीणों को बीमारी की परिस्थिति में अस्पताल तक पहुंचने में भी बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष के साथ नाचन विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें