फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नेशनल हाईवे पांच पर पंथाघाटी से कैथलीघाट तक पैचवर्क शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंथाघाटी से तारादेवी तक पैचवर्क का काम पूरा
विज्ञापन

15 दिन में कैथलीघाट तक सड़क होगी दुरुस्त

27 किलोमीटर सड़क पर खर्च होंगे 2.62 करोड़
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-5 पर पंथाघाटी से कैथलीघाट तक सफर सुहाना बनाने के लिए पैचवर्क का काम शुरू कर दिया है। बरसात के दौरान सड़क पर हुए गड्ढों को भरने का काम पंथाघाटी से तारादेवी तक पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एनएच विंग के सोलन-शालाघाट डिवीजन की ओर से अगले 15 दिनों में कैथलीघाट तक पैचवर्क पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद राजमार्ग के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए 2.62 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। 27 किलोमीटर लंबे इस सड़क मार्ग की मरम्मत होने से रोजाना शिमला आने-जाने वाले हजारों वाहन चालकों और आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग के शालाघाट सब-डिवीजन के सहायक अभियंता नेत्र प्रकाश ने बताया कि 15 नवंबर तक राजमार्ग पर पैचवर्क पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके बाद सड़क किनारे बनी नालियों की मरम्मत कर वर्षा के पानी की निकासी व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि काम पूरा होने के बाद राजधानी शिमला आने वाले पर्यटकों और आम लोगों का सफर अधिक आरामदायक हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें