फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमितीकरण को लेकर सीएम से मिला प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ

Mon, 15 Oct 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कुमारसैन दौरे के दौरान प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ ने पैट को नियमित करने की मांग की है। संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष रजत शर्मा के नेतृत्व में इस मांग को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से नारकंडा में मिला। 

विज्ञापन


इस दौरान नियमितीकरण की मांग को लेकर एक मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा और मुख्यमंत्री से ग्रामीण विद्या उपासकों की तर्ज पर शीघ्र नियमित करने की मांग भी की। मुख्यमंत्री ने सभी प्राथमिक सहायक अध्यापकों को आश्वस्त किया कि सरकार जल्द ही इस पर फैसला लेगी। इस संदर्भ में शिक्षा विभाग काम कर रहा है। 

प्रतिनिधिमंडल में जिला शिमला अध्यक्ष जगजीत ठाकुर, आनी खंड अध्यक्ष रमेश डोगरा तथा महेंद्र पाल, राज्य कार्यकारिणी सदस्य जगदीश ठाकुर, मेदाराम, बक्शी राम, कुमारसैन खंड से बीसी मेहता, दीप राम राज्टा,  सुरेंद्र राज्टा,  ज्ञानचंद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें