शिमला। तारादेवी में सोमवार को परिवहन विभाग की ओर से निजी और व्यावसायिक वाहनों की पासिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान 60 व्यावसायिक और 24 निजी वाहनों की जांच के बाद पासिंग की गई। वरिष्ठ एमवीआई पंकज सिंह की अगुवाई में सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक वाहनों की तकनीकी जांच हुई। मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ड्राइविंग टेस्ट होंगे। इसके बाद वाहनों की पासिंग भी की जाएगी। ब्यूरो