फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हर हाल में अयोध्या में राम मंदिर बनेगा'

Fri, 30 May 2014 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि धारा 370 पर वह केंद्र सरकार को पूरा समय देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


लेकिन जम्मू-कश्मीर से विस्थापित किए गए कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए सरकार को चाहिए कि वे इस दिशा में कारगर कदम उठाएं। तोगड़िया ने कहा कि अयोध्या में हर हाल में राम मंदिर बनकर रहेगा।

उन्होंने कहा कि न तो किसी मंदिर का अधिग्रहण होगा और न ही किसी मंदिर को तोड़ने दिया जाएगा।

गौ हत्या पर नेपाल की तर्ज पर बने कानून

केंद्र सरकार को धर्मांतरण के खिलाफ कड़ा कानून बनाने के अलावा गौ हत्या पर नेपाल की तर्ज पर मृत्यु दंड का कानून बनाना होगा।

जोगिंद्रनगर में वीरवार को प्रेसवार्ता में तोगड़िया ने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए सख्त कदम उठाए जाए।

कश्मीरी पंडितों को उसी गांव, उसी घर में बसाया जाए।
विज्ञापन

कश्मीरी पंडितों को मिले सुरक्षा

कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा के लिए सैनिक तैनात किए जाए। इससे कश्मीरी पंडितों को मान सम्मान लौटेगा, वहीं आतंकवाद अपने आप पराजित हो जाएगा।

वे चौंतड़ा के रामकृष्ण आश्रम परिसर लदरुही में विश्व हिंदू परिषद के उत्तर भारत के पांच राज्यों के कार्यकर्ताओं के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर पहुंचे हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें