फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: श्रीराम मंदिर अन्नाडेल में मनाया पार्वती जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अनाडेल के श्रीराम मंदिर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ओर से आयोजित शिव कथा में पार्वती जन्मोत्सव मनाया गया। कथा में कथा व्यास साध्वी दिवेशा भारती ने बताया कि माता सती अपने जीवन के अंतिम पलों में भगवान शिव के चरणों में प्रार्थना करती है कि अगले जन्म में भगवान शिव ही उन्हें पति रूप में प्राप्त हो। इसके बाद अगले जन्म में माता सती हिमालय राज और मैना के यहां पुत्री रूप में जन्म लेती हैं। कथा स्थल पर पार्वती के जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। साध्वी ने कहा कि मात्र प्रभु की कथा को कह देना या सुन लेना ही पर्याप्त नहीं है। प्रभु के चरित्र से शिक्षा ग्रहण कर उसका जीवन में अनुसरण भी करना होगा। इस अवसर पर आर्मी की 111 टीए कुमाऊं बटालियन से सूबेदार मेजर विजेंदर कुमार ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा में राजन कुमार ने परिवार सहित विधिवत पूजन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें