फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि का सपना टूटा; पारस और अंकुश को भी नहीं मिले खरीदार

Tue, 30 Jan 2018 10:09 AM IST
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार दस आईपीएल में कई टीमों से खेलने वाले ऋषि धवन का 11वें संस्करण में खेलने का सपना टूट गया है। धवन के अलावा पारस डोगरा और अंकुश बैंस जैसे बड़े नामों पर भी किसी फ्रेंचाइजी ने भरोसा नहीं जताया। 

विज्ञापन


ये तीनों लंबे अरसे से आईपीएल का हिस्सा रहे हैं। ऋषि धवन हिमाचल के लिए खेलने वाले पहले आईपीएल खिलाड़ी हैं। इन्हें पहली बार किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा था। पंजाब के अलावा धवन मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स से भी खेल चुके हैं। 

इस सीजन इन्हें कोई फ्रेंचाइजी नहीं मिल सका है। इसके अलावा गुरविंद्र सिंह, निखिल गांगटा, पंकज जसवाल, सुमित वर्मा भी दौड़ में शामिल थे। इन्हें भी किसी टीम ने नहीं खरीदा है। हिमाचल के लिए अच्छी खबर यह है कि प्रशांत चोपड़ा, मयंक डागर और बिपुल शर्मा की बोली दूसरे दिन लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें