शिमला। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल कर्मचारी संघ की इकाई का विस्तार किया गया। इकाई के प्रधान सुभाष धांटा की अध्यक्षता में हुई बैठक में अस्पताल के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान कार्यकारिणी में रिक्त चल रहे पदाधिकारियों के पदों पर नए कर्मचारी नेताओं को चुना गया। इसमें परमानंद चौहान को उपप्रधान, राजेंद्र चंदेल महासचिव, अजय नेगी संयुक्त सचिव, दीक्षित धांटा अतिरिक्त संयुक्त सचिव और महेंद्र शर्मा को कार्यालय सचिव चुना गया। इसके अलावा ऋतु डोगरा को वरिष्ठ उप प्रधान चुना गया। बैठक में हसीन शेख, अंजना चौहान, रजनी, कुलदीप और विशाल बाली मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधान सुभाष धांटा ने अस्पताल में रिक्त चल रहे कर्मचारियों के पदों को जल्द भरे जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। पद रिक्त होने से मौजूदा समय में अस्पताल में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों पर अतिरिक्त काम का बोझ पड़ रहा है। ब्यूरो